यदि आप अपने इंटरनेट की धीमी रफ्तार से परेशान है तो आज हम आपको बताते है कुछ आसान टिप्स जिनके द्वारा आप अपने पुराने इंटरनेट से ही अच्छी इटरनेट स्पीड पा सकते है। सर्व प्रथम यदि आप इंटरनेट यूजर है तो आपको कुछ बातो का विशेष ध्यान रखना होगा–
* वर्तमान मे आप को कितनी इंटरनेट स्पीड मिल रही है क्योकि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कम्पनिया दावा तो बहुत अच्छी स्पीड का करती है परन्तु वास्तव में उपभोक्ता उस स्वीड के नजदीक भी नही पहुंच पाता है। यदि ऐसा है तो आपको अपने सर्विस प्रोवाइडर से मिलने वाली वास्तविक स्पीड का पता करना होगा।
* अगर आप टेलीफोन एक्सचेज के पास रहते है तो आपको हर समय अच्छी इंटरनेट स्पीड मिलेगी। परन्तु अगर आप टेलीफोन एक्सचेंज से काफी दूर रहते है तो आपको Maximum स्पीड कभी–कभी ही मिल पायेगी।
* आपको अच्छी इंटरनेट स्पीड न मिलने का एक अन्य कारण भी हो सकता है की आपका मोडेम काफी पुराना हो अथवा वह आपके इंटरनेट प्लान को सूट न कर रहा हो। अतः अपना मॉडम बदल कर भी आप एक अच्छी स्पीड पा सकते है।
* कभी–कभी Virus भी आपके इंटरनेट की स्पीड को कम कर देते है और आपको इसका आभास भी नही होता कि Virus आपके PC के Resource को कम कर रहा है इसलिये आपको Virus से हमेशा सतर्क रहना चाहिये और अपने PC में एक अच्छी क्वालिटी का एंटीवायरस इंस्टॉल करवा लेना चाहिये और हो सके तो हफ्ते में एक बार अपना PC स्कैन कर लेना चाहियें। यह तरीका भी आपके इंटरनेट की स्पीड को बढाने में कारगर होगा। आपके इंटरनेट की स्पीड कम होने का कारण आपके PC में इंटरनेट के माध्यम से अपने आप लोड होने वाले प्रोग्राम जैसे स्पाइवेयर, वायर स्कैनर, PC टूनर आदि भी हो सकते है। आपके काम के बीच ये अचानक लोड हो कर स्कैनिंग शुरू कर सकते है। अपनी नेट स्पीड बढाने के लिये इन्हे आप या तो क्लोज कर सकते या बहुत अच्छा हो क्लोज कर सकते है या अनइंस्टाल कर सकते है।
* अगर आपका इंटरनेट स्पीड फोन लाइन से कनेक्ट है और आपको इंटरनेट स्पीड कम मिल रही है तो आपको अपने फिल्टर्स चैक कर लेने चाहिये अगर ये पुराने या खराब हो चुके है तो आपको अच्छे क्वालिटी के फिल्टर अपनी लाइन में इन्स्टॉल करने होगे। कभी–कभी कोर्डलेस फोन को दूसरे फोन से रिप्लेस करके आप इंटरनेट स्पीड को बढा सकते है।

0 comments:
Post a Comment