आजकल स्मार्टफोन की तकनीक में लगातार परिवर्तन हो रहे है। उनमें विभिन्न प्रकार के परिवर्तन आ रहे है जैसे प्रोसेसिंग पॉवर का बढना, बडी बैटरियां तथा फास्ट चार्जिग टेक्नोलाॅजी आदि। अत्याधिक उन्नत टेक्नोलॉजी आदि। अत्यधिक उन्नत टेक्नोलॉजी आने के बावजूद कई बार स्मार्टफोन में ज्यादा गर्म हो जाने की समस्या आ जाती है। इससे स्मार्टफोन में हाडवेयर की Problem आ सकती है अतः हम बताते है आपको अपने स्मार्टफोन को गर्म होने से बचाने के कुछ सरल उपाय–
1– Case या Cover हटायें– स्मार्टफोन को केस या कवर में रखने से हीट अन्दर ही रहती है और वह गर्म होने लगता है। कवर अथवा केस को हटाने से ओवर हीटिंग की समस्या से काफी हद तक निजात पायी जा सकती है।
2– फोन चार्ज करते समय उसे किसी ठोस सतह पर रखें– स्मार्टफोन यूजर्स को अपना फज्ञेन चार्ज करते समय भूलकर भी बडे अथवा किसी नरम सतह पर नही रखना चाहिए, क्योकि नरम हीट को सोख लेती है और चार्जिंग के दौरान निकलने वाली हीट स्मार्टफोन को और गरम कर देती है। अतः स्मार्टफोन को चार्ज करते वक्त केवल ठोस सतह पर रखें।
3– फोन को रात भर चार्जिग पर लगाकर न छोडे– ज्यादातर लोग स्मार्टफोन को चार्जिग पर लगाकर रात भर के लिए छोड देते है। इससे न सिर्फ बैटरी की लाइफ पर असर पडता है। बल्कि बैटरी ओवरहीट हाे जाती है।

0 comments:
Post a Comment