Home
»
Latest Jobs
» गलती से डिलीट हुई तस्वीरे वापस पाये
गलती से डिलीट हुई तस्वीरे वापस पाये

अपनी पुरानी यादो को ताजा रखने के लिये ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन से फोटो लेना पसन्द करते है। अपनी यादगार तस्वीरो को लोग काफी सहेज कर रखते है। लेकिन कभी–कभी छोटी सी गलती या लापरवाही के कारण कुछ जारूर फोटोज अचानक डिलीट हो जाती है। इससे आप काफी परेशान हो जाते है। आइये हम आपको बताते है अपनी डिलीट हुई फोटाेज को वापस पाने का आसान हल–
1– सर्वप्रथम आप अपने PC को सपोर्ट करने वाला रिकवरी मैनेजर सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके इंस्टॉल और Register करे। इसके बाद अपने स्मार्टफोन को USB केबल के जरिये PC से कनेक्ट कर दें।
2– अब आप फोन की सैटिंग्स में Developer ऑप्शन में जा कर USB Debugging को ऑन कर दे। इसके ऑन होते ही आपका फोन कम्प्यूटर से कनेक्ट हो जायेगा।
3– इसके बाद आपको डिलीट हुई फाइल्स दिखाई देगी। अब आप इनमें से जिस फाइल को रिकवर करना चाहते है उस पर Click करके नेक्स बटन को टैप कर दे। यहां आपको दो ऑप्शन नजर आयेगे जिसमे से आपको स्कैन फार डिलीटेड फाइलस को Choose करना होगा।
4– अब आपको अपने PC की स्क्रीन पर फोटो के बॉक्स दिखाई देगे। इन्हे आप रिकवर कर लें। इससे ये सभी फोटोज आपके PC में Save हो जायेगे। जिन्हे बाद में आप अपने फोन में रख सकते है।
0 comments:
Post a Comment